Skip to main content

श्री शिव चालीसा





।।दोहा।।


श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥
जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥
अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन छार लगाये॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥1॥
मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥
नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥2॥
देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥
किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥
तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥3॥
त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी॥
दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥
वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥4॥
प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला। जरे सुरासुर भये विहाला॥
कीन्ह दया तहँ करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥
पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥5॥
एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥
जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै॥6॥
त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥
मातु पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी॥7॥
धन निर्धन को देत सदाहीं। जो कोई जांचे वो फल पाहीं॥
अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥
शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। नारद शारद शीश नवावैं॥8॥
नमो नमो जय नमो शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥
जो यह पाठ करे मन लाई। ता पार होत है शम्भु सहाई॥
ॠनिया जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥
पुत्र हीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥9॥
पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे ॥
त्रयोदशी ब्रत करे हमेशा। तन नहीं ताके रहे कलेशा॥
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥
जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तवास शिवपुर में पावे॥10॥
कहे अयोध्या आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥


॥दोहा॥

नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥
मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥

Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल

उत्तर प्रदेश में कुछ प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल हैं: 1. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी: यह शिव का एक प्रसिद्ध मंदिर है और हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। 2. प्रयागराज (इलाहाबाद): यहां पर कुंभ मेला और मागघ मेला आयोजित होते हैं, जो हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण तीर्थस्थल हैं। 3. मथुरा: यह श्री कृष्ण का जन्मस्थान है और हिंदुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है। 4. अयोध्या: यह भगवान राम का जन्मस्थान है और हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। 5. वृंदावन: यह श्री कृष्ण के लीलास्थल के रूप में प्रसिद्ध है और हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। 6. गोरखपुर: यह गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। 7. लखनऊ: यहां पर बड़ा इमामबाड़ा और नवाबों के अन्य महल हैं, जो हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। 8. मुरादाबाद: यहां पर शक्ति पीठ के रूप में प्रसिद्ध चंद्रशेखर आज़ाद मंदिर है। 9. बरेली: यहां पर शक्ति पीठ के रूप में प्रसिद्ध नाकोदा मंदिर है। 10. कानपुर: यहां पर भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर जैसे जाजमऊ मंदिर और नवाबगंज मंदिर हैं। 11. झांसी: यह...

आगरा में कुछ प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल

आगरा में कुछ प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल निम्नलिखित हैं:- 1. बांकेबिहारी मंदिर 2. केशवदेव मंदिर 3. प्रेम मंदिर (प्रेम मंदिर से अलग कुछ अन्य प्रेम मंदिर हो सकते हैं) 4. मनसरोवर धाम 5. राधा कुंजबिहारी मंदिर 6. श्री बगला मुखी मंदिर 7. श्री दीव्या शक्ति मंदिर

WAY OF LIFE KARMA: रामायण के प्रमुख पात्र और उनका संदेश

WAY OF LIFE KARMA: रामायण के प्रमुख पात्र और उनका संदेश : 🕉️ रामायण के प्रमुख पात्र और उनका संदेश 🕉️ |  पात्र | जीवन शिक्षा  |   |----------------|----------------|   | राम  | धर्म, कर...