पुराणों के अनुसार, वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास है।
उत्तर भारत जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा राज्य मे वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ कृष्णा अमावस्या को मनाया जाता है।
जबकि महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी भारतीय राज्यों में विवाहित महिलाएं उत्तर भारतीयों की तुलना में 15 दिन बाद अर्थात ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को समान रीति से वट सावित्री व्रत मानतीं हैं।
सावित्री व्रत कथा के अनुसार वट वृक्ष के नीचे ही उनके सास-ससुर को दिव्य ज्योति, छिना हुआ राज्य तथा वहीं उसके पति के शरीर में प्राण वापस आए थे।
पुराणों के अनुसार, वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास है।
इसके नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा आदि सुनने से मनोकामना पूरी होती है।
भगवान बुद्ध को इसी वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था।
अतः वट वृक्ष को ज्ञान, निर्वाण व दीर्घायु का पूरक माना गया है।
सावित्री को भारतीय संस्कृति में आदर्श नारीत्व व सौभाय पतिव्रता के लिए ऐतिहासिक चरित्र माना जाता है।
सावित्री का अर्थ वेद माता गायत्री और सरस्वती भी होता है।
वट वृक्ष का पूजन और सावित्री-सत्यवान की कथा का स्मरण करने के विधान के कारण ही यह व्रत वट सावित्री के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
महिलाएँ व्रत-पूजन कर कथा कर्म के साथ-साथ वट वृक्ष के आसपास सूत के धागे परिक्रमा के दौरान लपेटती हैं, जिसे रक्षा कहा जाता है।
साथ ही पूजन के बाद अपने पति को रोली और अक्षत लगाकर चरणस्पर्श कर प्रसाद मिष्ठान वितरित करतीं हैं।
अंततः पतिव्रता सावित्री के अनुरूप ही, अपने सास-ससुर का उचित पूजन अवश्य करें।
।। राम राम ।।
उत्तम जानकारी , धन्यवाद
ReplyDelete